FAQ
सामान्य प्रश्न
ज्ञानार्थी फाउंडेशन, हमारे काम, जुड़ने और दान से जुड़े आम सवालों के सीधे जवाब।
संस्था के बारे में
ज्ञानार्थी फाउंडेशन क्या है?
ज्ञानार्थी फाउंडेशन (Gyanarthi Foundation) बच्चों की शिक्षा के लिए काम करने वाली धारा 8 की गैर-लाभकारी संस्था है। इसकी शुरुआत 2 अप्रैल 2025 को भवानीपट्टी से हुई और 4 दिसंबर 2025 को यह आधिकारिक रूप से पंजीकृत हुई। पंजीकरण की जानकारी हमारे बारे में पेज पर है।
संस्था क्या काम करती है?
हम बच्चों को सिर्फ़ पढ़ाते नहीं, सीखने का तरीका सिखाते हैं — ताकि समझ, दिशा और आत्मविश्वास बने। हमारा काम चार हिस्सों पर टिका है: अकादमिक शिक्षा, आंतरिक विकास, बाहरी विकास और सामुदायिक जुड़ाव।
संस्था कहाँ काम करती है?
हमारा पंजीकृत कार्यालय भवानीपट्टी, वार्ड नं॰ 5, राजेश्वरी पूर्वी, त्रिवेणीगंज, सुपौल, बिहार – 852214 में है और हम सुपौल जिले के बच्चों के साथ काम करते हैं। रास्ता और संपर्क संपर्क पेज पर मिलेगा।
संस्था के प्रोग्राम (बैच) कौन-से हैं?
अभी पाँच बैच चल रहे हैं: आरंभ, प्रारंभ, प्रगति, उत्कर्ष और प्रज्ञा। उद्गम और संपूर्ण बैच अभी स्थगित हैं। हर बैच एक अलग स्तर का है, ताकि हर बच्चे को उसके स्तर के हिसाब से सीखने को मिले। पूरा विवरण हमारी कक्षाएँ पेज पर है।
हमसे जुड़ना
मैं वालंटियर कैसे बन सकता/सकती हूँ?
हमसे जुड़ें पेज पर छोटा-सा आवेदन फ़ॉर्म भरें और बताएँ कि आप क्या करना चाहते हैं। हमारी टीम आपसे बात करके देखेगी कि आप कहाँ और कैसे जुड़ सकते हैं। कोई minimum commitment या paperwork ज़रूरी नहीं है।
मैं किन-किन तरीकों से जुड़ सकता/सकती हूँ?
पढ़ाने में साथ देकर, डिजिटल काम (जैसे सोशल मीडिया, लेखन, फोटो/वीडियो, वेबसाइट) में हाथ बँटाकर, किताबें-कॉपियाँ जैसे संसाधन देकर, मार्गदर्शन देकर, आर्थिक सहयोग देकर, या किसी ज़रूरतमंद बच्चे या मददगार व्यक्ति को हमारे बारे में बताकर। विवरण हमसे जुड़ें पेज पर है।
क्या संस्थाएँ या समूह भी संस्था से जुड़ सकते हैं?
हाँ। हमसे जुड़ने के पेज पर व्यक्तियों के साथ संस्थाओं और समूहों का भी स्वागत है। अपनी बात संपर्क पेज या contact@gyanarthi.org पर लिखें, हम आपसे बात करेंगे।
संस्था से संपर्क कैसे करें?
contact@gyanarthi.org (सामान्य संपर्क) या info@gyanarthi.org (जानकारी और आधिकारिक प्रश्न) पर ईमेल करें, +91 98185 58830 पर कॉल करें, या संपर्क पेज का फ़ॉर्म भरें।
दान और रसीद
दान कैसे किया जा सकता है?
दान करें पेज पर राशि चुनें या अपनी सुविधा की राशि लिखें, फिर अपना नाम और मोबाइल नंबर भरें (ईमेल वैकल्पिक है)। भुगतान सुरक्षित भुगतान गेटवे पर UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से होता है।
दान की रसीद कैसे मिलेगी?
भुगतान सफल होते ही आपकी रसीद अपने-आप खुल जाती है। उसे वहीं से PDF या PNG के रूप में डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। रसीद हमारे रिकॉर्ड में सुरक्षित रहती है।
रसीद खो जाए या पेज बंद हो जाए तो क्या करें?
पृष्ठ के सबसे नीचे footer में "रसीद खोजें" देखें और वहाँ अपनी रसीद ID (जैसे GDRID-XXXXX) और दान के समय दिया मोबाइल नंबर डालें — रसीद दोबारा खुल जाएगी। पैसा कट गया हो और रसीद न मिले, तो हमसे संपर्क करें।
क्या मैं अपना नाम सार्वजनिक किए बिना दान कर सकता/सकती हूँ?
हाँ। दान के फ़ॉर्म में "मेरा नाम सार्वजनिक न करें" चुनने पर आपका नाम किसी सार्वजनिक सूची या धन्यवाद-संदेश में नहीं दिखेगा। रसीद और संस्था के रिकॉर्ड के लिए जानकारी सुरक्षित रहती है।
धन-वापसी की नीति क्या है?
दान और धन-वापसी से जुड़ी पूरी नीति धन-वापसी नीति पेज पर लिखी है।